लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाटकेश्वर धमतरी में पौधारोपण का कार्यक्रम किया
धमतरी- लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के चार्टर्ड प्रेसीडेंट व वरिष्ठ सदस्य लायन अजय पारेख की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती फूलू देवी पारेख एवं लायंस परिवार के अन्य सभी सदस्यों के परिजनों की स्मृति में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाटकेश्वर धमतरी में पौधारोपण का कार्यक्रम किया। जिसके अंतर्गत नीम , बेल एवं खमार के पौधे लगाए गए साथ ही लायंस परिवार के सदस्यों एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासियों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में ट्री गार्ड भी लगवाए उक्त पौधरोपण कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों व कॉलोनी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता व उनकी पूरी टीम ने पौधरोपण कार्यक्रम में लायंस सदस्यों का भरपूर सहयोग किया। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में लॉयन अध्यक्ष सी ए मनोज सोनी, सचिव डॉक्टर सरिता दोषी, कोषाध्यक्ष शकुंतला साहू ,पूर्व अध्यक्ष मुरली अंदानी ,विजय अग्रवाल, हरख जैन, पूजा साहू, चेतन हिंदूजा, हर्षद बाड़मेरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, डॉक्टर दिनेश नाग, भरत साहू, रामखेलावन साहू ,रिटायर्ड पुलिस होरीलाल साहू, सत्या देवांगन, स्वाति बलाल ,कनक चंद्राकर, लक्ष्मी साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




