छत्तीसगढ़राजनीति

नवा रायपुर मे गायों की मौत पर भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा की नवा रायपुर मे गायों की मौत दुःखद है। सरकार नें घटना की जाँच के आदेश दिए है। पशु चिकित्सा विभाग के डाक्टर बीमार गायों का इलाज भी कर रहे है। घटना के लिए जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.। इस मामले मे भाजपा का आचरण गिद्ध वाला है वह गायों की मौत पर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। घटना की वस्तुस्थिति सामने आये बिना भाजपा आरोप लगा रही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की गोधन न्याय योजना और 10000से अधिक गोठान बनाने वाली तथा गो सेवा का अनूठी योजना चलाने वाली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के पहले भाजपा अपने गिरेबान मे झाँके 15 साल मे रमन राज मे गौशालाओं में 27000 से अधिक गायों की मौत हुई थी भाजपा के नेता जिन्दा गायों को इसलिए बिना चारा के मार देते थे की उनके हड्डीयो चमड़ो का व्यापार कर सके। रमन राज मे गौशाला के अनुदान के नाम पर 1667 करोड़ रु भाजपाई डकार गए थे। आज भाजपाई एक दुःखद घटना मे गायों की मौत पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button