छत्तीसगढ़राजनीति

नवा रायपुर में गौवंश की मौत पर बोले बृजमोहन अग्रवाल – यह गायों की मौत नहीं हत्या है

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसियों के द्वारा फेंके गए भोजन के पैकेट को खाने से गौमाता के मौत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गौ हत्या के मामले में अपराध दर्ज करना चाहिए, यह सीधा-सीधा गौ वंश पर कांग्रेसी कहर है।

बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा नेता अशोक बजाज व अभनपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर सभा स्थल, पार्किंग स्थल, गावों में जाकर अवलोकन किया पीड़ित लोगो से मुलाकात की, अभी भी घटना स्थल पर भारी मात्रा में हजारों पैकेट प्लास्टिक में भरे हुए बदबूदार भोजन मैदान में चारो ओर बिखरे पड़े है। बदबू से वहा खड़ा रहना दुभर है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब गांव पहुंचा तो वहां पर ना तो कोई प्रशासनिक अधिकारी थे और न हीं गांव में बीमार गाय के इलाज करने कोई अमला था। गांव में इस पूरे मामले को लेकर भारी जन आक्रोश है तूता, निमोरा, उपरवारा सहित अनेक गांव के गोपालक अपने गाय को ढूंढ रहे हैं। आसपास के अनेक गांवों के बड़ी संख्या में गाय गायब है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित गौ पलकों को प्रशासन तुरंत दुधारू गाय उपलब्ध कराए। उचित मुआवजा दे और इस पूरे प्रकरण में आयोजक के खिलाफ व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ गौ हत्या का अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी गौ हत्या के पाप से मुक्त नहीं हो पाएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम तूता पहुंचकर दूषित भोजन के खाने से मृत गौपालक किसानों से मुलाकात की, गांव में घूमकर मृत गायों को देखा, गांव के घर-घर जाकर कोठार में बीमार पड़ी गायों को देखा, उन्होंने बताया की अनेक बीमार व मृत गाय तो ऐसे है जो गाभिन है। अकेले तूता गांव में ही 30 से अधिक गायों को खोदकर मिट्टी दे दी गई है। इन गायों का पोस्टमार्टम भी नही किया गया। 100 से अधिक गायों को तो प्रशासन के अधिकारी गाड़ियों में भरकर उठाकर कही ले गए हैं। जिनका कोई पता नहीं है। अनेक पशुपालकों को उनका गाय मिल नहीं रहा है। गांव के खेत खार में भी बीमार गाय तड़प रही है। जिला प्रशासन पूरी तरह मामले को दबाने के लिए गावों के गायों को चुपचाप गाड़ियों में उठाकर बाहर ले जा रहे है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button