छत्तीसगढ़

मोदी सरकार यात्री रेल सुविधा को बंद करने की साजिश में, कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन 13 सितंबर को : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय रेलवे यात्री सेवा सुविधा को समाप्त करने की साजिश रच रही है। इसके विरोध में 13 सितंबर को प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार यात्री रेल बंद करने का षड्यंत्र कर रही है। बिना कोई ठोस कारण बताए त्योहारों के समय जब लोगों को यात्रा करना आवश्यक हो जाता तब भारतीय रेलवे ट्रेनों को बंद कर देती है। इसकी कोई गारंटी नहीं की महीने भर पहले कराई टिकट रेलवे कब बंद करदे।

शुक्ला ने कहा कि क्रूरता और तानाशाही की पराकाष्ठा है ये। 67382 ट्रेनों को फेरों को निरस्त करने की जानकारी आरटीआई में सामने आई है। देश की जीवन रेखा है रेलवे इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकारें सब्सिडी देती थी।
यह साजिश है हमारी सबकी विश्वसनीय सेवा को समाप्त करने की। हम गर्व से कहते हैं छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जोन सबसे ज्यादा फायदे में रहता है।

शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां का कोयला ले जाकर हमे ही अंधेरे में रखते हैं। अरुण साव की बोलती मोदी जी के सामने बंद हो जाती है। क्या अरुण साव मोदी जी से नही पूछ सकते की छत्तीसगढ़ की सेवा क्यों बंद कर दी जाती है। भाजपा का एक भी सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हक में एक भी आवाज नही उठा रहा है।

शुक्ला ने कहा की आम आदमी के लिए रेलवे ही यात्रा का एकमात्र विकल्प होता है। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में रेलवे को लेकर प्रदर्शन होगा सभी जिलों में पत्रकारवार्ता की जाएगी। 10, 11, 12 सितंबर को मांग पूरी नहीं होने पर 13 सितंबर को कांग्रेस पार्टी रेल रोको आंदोलन करेगी।

मोदी सरकार की अकर्मण्यता के कारण छत्तीसगढ़ में मृतकों की अस्थियां प्रयागराज नहीं ले जाई जा सकी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button