छत्तीसगढ़

शिक्षिका के साथ गैंगरेप, ऑनलाइन हुई दोस्ती फिर बनाया हवस का शिकार

जशपुर। बगीचा थाना इलाके में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पंडरापाठ चौकी में शिकायत के बाद बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी इलाके के बताए जा रहे हैं। बगीचा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना दनगरी जलप्रपात की है। दोनों आरोपी पीड़िता को जलप्रपात घुमाने लेकर आए थे जिसके बाद आरोपियों ने अपना हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता के शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने मीडिया को बताया कि फोन पर शिक्षिका की आरोपियों से बात हुआ करती थी। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका को 4 सितंबर को आरोपियों ने कहा कि उन्हें दनगरी वाटर फॉल दिखाने ले चले, जिसपर पीड़िता पूर्व परिचय होने के नाते तैयार हो गई और आरोपी कुसमी से मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटर फॉल चले गए। इस दौरान घने जंगल और सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपियों की नियत बिगड़ गई और उन्होंने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। किसी को इस घटना के बारे में न बताने की बात कह उसे जान से मारने की धमकी देते दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में कराई। जिस पर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button