छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश सरकार पोस्टरबाज, इनकी असलियत जनता के सामने लाएंगे : जमाल सिद्दीकी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पोस्टरबाज सरकार बताते हुए कहा है कि इस सरकार के कारनामों को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस सरकार की असलियत सामने लाने का संकल्प अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लिया है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में इस प्रदेश को सम्मान का मुकाम दिलाया था, और ‘गरीबों का प्रदेश’ के रूप में पहचाना जाने वाले छत्तीसगढ़ की गरिमा को आसमान की ऊँचाई तक ले जाने का काम किया था जिसे पिछले पाँच सालों में इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौपट करने का काम किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में हिस्सा लेने राजधानी पहुँचे जमाल सिद्दीकी बुधवार को एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल जहाँ-तहाँ पोस्टर लगा-लगाकर जो काम नहीं किए हैं, उन कामों को करने का झूठा दावा करके श्रेय बटोरने का काम कर रहे हैं। जो योजनाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण व विकास के लिए लागू की हैं, उन योजनाओं का नाम बदलकर उन योजनाओं को भी अपने नाम पर करने का काम किया है। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए श्री सिद्दीकी ने कहा कि नाम बदलकर यह योजना स्व. खूबचंद बघेल के नाम पर कर दी। भाजपा स्व. खूबचंदजी का पूरा सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार को यदि स्व. खूबचंद जी को सम्मान ही देना था तो उनके नाम पर इलाज की सहायता राशि में दो-पाँच लाख रुपए का इजाफा करके देते। पर इस सरकार ने तो इसमें भी पोस्टरबाजी की। श्री सिद्दीकी ने कहा कि इसी प्रकार गरीबों को दवाएँ खरीदने में बहुत ज्यादा आर्थिक भार न पड़े, इसलिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जेनेरिक दवाओं की योजना जन औषधि नाम के साथ शुरू की। इन दवाओं के विक्रय केंद्र और बढ़ाने के बजाय भूपेश सरकार ने इस योजना भी नाम बदलकर इसे धन्वंतरि नाम दे दिया। श्री सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि इस योजना के विक्रय केंद्रों की संख्या और उनमें मिलले वाली दवाओं की संख्या कम कर दी गई क्योंकि सरकार ने उन दवा-माफियाओं से साँठगाँठ की जो सस्ती दवाओं को महंगी दर पर बेचते थे। दवा-माफियाओं की दुकानदारी चलती रहे और लोग महंगी दवाएँ लेने के मजबूर होते रहें, इसलिए जेनेरिक दवाओं को रोकने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button