छत्तीसगढ़
शासकीय माध्यमिक शाला मकेश्वर वार्ड धमतरी मे शिक्षक दिवस मनाया गया
धमतरी- शा.मा.शा. मकेश्वर वार्ड धमतरी में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया।
शाला के प्रमुख हेमंत गिरी गोस्वामी सर के द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। शिक्षक गिरधर सिन्हा एवं भारत भूषण सर के द्वारा भी उनके बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के पश्चात केक काटकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको के द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षको का सम्मान छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें H.M. हेमंत गिरी गोस्वामी , शिक्षक गिरधर सिन्हा ,भारत भूषण साहू एवं श्रीमती चन्द्रवती सिन्हा उपस्थित रहे।




