खून से सनी सड़क : अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत

कोरबा। अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे में 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर सड़क के किनारे किया है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि उरगा थाना इलाके के कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात की घटना है। अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशियों की मौत के बाद मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे।



