राजनीति

स्टालिन विवाद पर संजय राउत ने कहा – देश में 90 करोड़ हिन्दू रहते हैं, आस्था को ठेस न पहुंचाएं

मुंबई। उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन पर दिए गए बयान पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इंडिया गठबंधन के भी कई नेता स्टालिन के विवादित बयान पर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी स्टालिन को इशारों-इशारों में बड़ी चेतावनी दे डाली है।

सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर रिएक्शन देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि स्टालिन के बयान से कोई भी सहमत नही है। इस तरह के बयानों से उन्हें बचना चाहिए। इस देश मे 90 करोड़ हिन्दू रहते है और उनकी आस्था है। किसी की आस्था को ठेस नही पहुचाना चाहिए।” राउत ने बताया कि स्टालिन के समक्ष ये बाद उठाई गई है। स्टालिन के सलाहकार थोड़ा बचकर बयानबाजी करें, ताकि इंडिया गठबंधन में कोई रुकावट ना आए।

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना मलेरिया, डेंगू और कोरोना वायरस से करते हुए इसे नष्ट करने की अपील की थी। उनके इस बयान का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि हर धर्म की अलग-अलग भावनाएं होती हैं। भारत के मूल में ही अनेकता में एकता है। हमें ऐसे किसी भी मामले में शामिल नहीं होना चाहिए जिससे लोगों के एक वर्ग को ठेस पहुंचे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button