प्रखर समाचार जगदलपुर का 11वां स्थापना दिवस
कवियों ने देर रात तक समा बांधे रखा
बस्तर की समस्याओं को उठाने में प्रखर समाचार का भी योगदान :- रेखचंद जैन
अब प्रतिवर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन होगा : -दीपक लखोटिया
जगदलपुर – प्रखर समाचार जगदलपुर के 11वीं स्थापना दिवस के अवसर पर 10 सितंबर की रात माहेश्वरी समाज भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वे छात्र जीवन से प्रखर समाचार से जूड़े हुए हैं। वे प्रतिदिन प्रखर समाचार पढ़ते हैं। प्रखर समाचार अपनी निर्भिकता और निष्पक्ष समाचार पत्र के रूप में पहचान बनाई है। इस अखबार में संस्कारपूर्ण समाचार पढऩे को मिलता है, जो प्रेरणादायी होता है। श्री जैन ने आगे कहा कि प्रखर समाचार छत्तीसढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई है। बस्तर की समस्याओं को उठाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधान संपादक से कहा कि जगदलपुर में अब हर साल स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होना चाहिए।
कवि सम्मेलन के प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रधान संपादक दीपक लखोटिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में प्रखर समाचार परिवार को मिले जनता के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों से जगदलपुर संस्करण के वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिवर्ष इसी तरह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कराया जाएगा। मुख्य अतिथि रेखचंद जैन और श्याम सोमानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रखर समाचार लगातार प्रगति कर रहा है और बस्तर अंचल में भी इसकी उपस्थिति में सब का ध्यान आकृष्ट किया है। जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों और शासन की योजनाओं को पहुंचने में कारगर साबित हुआ है। मंच पर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ एवं समाजसेवी श्याम सोमानी, जानकी वल्लभाचार्य गिरी महाराज धमतरी, गोपाल शर्मा धमतरी आदि आसीन रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं आमंत्रित कवियों का स्वागत प्रधान संपादक दीपक लखोटिया, विशेष लखोटिया, जगदलपुर ब्यूरो प्रमुख ठाकुर दिलीप सिंह, एसपी तोमर, बीजापुर ब्यूरो प्रमुख पुष्पा रोकड़े, अनिल राव मिंटो राय, धमतरी के संपादक मेंघराज ठाकुर, मोहम्मद शाह, प्रबंधक कमलेश सोनी, रंजीत भट्टाचार्य आदि ने किया। इस आयोजन में जगदलपुर के माहेश्वरी समाज द्वारा सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे रायपुर, गीत गजल शिखा दीप्ति गाजियाबाद, वीर रस कवि प्रख्यात मिश्रा लखनऊ, भिलाई के किशोर तिवारी और धमतरी के रंजीत छाबड़ा ने अपनी कविताओं रचनाओं गीत गजल देशभक्ति गीत एवं व्यंग से उपस्थितजनों को सराबोर कर दिया। मंच संचालन डॉ. सुरेंद्र दुबे ने किया। जगदलपुर के पत्रकार संघ ने भी विशेष रूप से डॉ. सुरेंद्र दुबे को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में माहेश्वरी समाज जगदलपुर के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार चांडक, उपाध्यक्ष महेश कुमार राठी, सचिव नथमल बमपालिया, वरिष्ठ पत्रकार एस करीमुद्दीन, हेमंत कश्यप, धमतरी के अमरचंद जैन, गुलशन छाबरिया, विजय साहू, तिलक लांगे समेत सैकड़ों की संख्या में जगदलपुर के श्रोता मौजूद रहे।
इन्होंने भेजी शुभकामनाएं
दैनिक प्रखर समाचार के जगदलपुर एडिशन के 11वां स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर शकीरा साहू आदि ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए संदेश में कहा कि प्रखर समाचार हमेशा निष्पक्षता के साथ समाचार को प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाती है, यही कारण है कि इस अखबार की विश्वनीयता कायम है।




