छत्तीसगढ़
विधायक जनसंपर्क राशि के चेक का वितरण
धमतरी- कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर ने अपने क्षेत्र के जरूरत मन्द लोगो को इलाज सहित विभिन्न प्रयोजन हेतु लाभान्वित करने विधायक निधि 129 लोगों के लिए 8लाख 73 हजार रुपये शासन से स्वीकृति कराएं हैं।जिसके राशि का चेक का वितरण जनपद पंचायत कुरुद में ज्योति भानु चंद्राकर, रामस्वरूप साहू
छात्रपाल बैस, गौकरण साहू, पुष्पेंद्र साहू, आनंद यदु के करकमलों द्वारा किया गया। जिससे प्राप्त कर जरूरत मन्द लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।




