छत्तीसगढ़

मानव वन में मृत अवस्था में पाया गया राष्ट्रीय पक्षी मोर,पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

धमतरी – मानव वन गंगरेल में मृत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर पाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची।पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
रविवार सुबह सूचना मिली कि मानव वन गंगरेल में एक मोर मृत अवस्था में है। जानकारी के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। उसे पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पशु चिकित्सा विभाग से डॉ प्रमोद ठाकुर वेटरिनरी अस्सिटेंट सर्जन और डॉ सीमा कृपलानी के साथ पशु रोग प्रयोगशाला प्रभाकर ने पोस्टमार्टम किया।डाक्टरों ने बताया कि मौत का कारण किसी संक्रमण से प्रतीत हो रहा है। जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए कुछ पार्ट डायग्नोसिस के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है।
ज्ञात हो कि गंगरेल क्षेत्र में अक्सर बड़ी संख्या में मोर दिखाई देते हैं, जिसका कुछ लोग शिकार करने भी जाते हैं। मानव वन में भी कहीं ऐसे ही तो नहीं हुआ होगा कि कोई शिकारी शिकार किया रहा होगा। फिलहाल यह जांच का विषय है। राष्ट्रीय पक्षी होने के वजह से सभी एहतियात बरती गई है।
इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर आरके तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे गंगरेल में मृत अवस्था में मोर पाया गया था जिसका पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उम्र लगभग 7 से 8 वर्ष था। प्रथम दृष्टया में स्वाभाविक मौत लग रहा है, फिर भी आगे की जांच के लिए विसरा भेज दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button