कुंडेल हायर सेकेंडरी स्कूल में मिलेट्स व्याख्यान का आयोजन हुई
धमतरी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडेल (मधुबन) में मिलेट्स व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मिलेट्स हमारे भोजन में क्यों आवश्यक है। राखी, कोदो, कुटकी सांवा,मडिया, रागी, ज्वार बाजरा जई सब मिलेट्स अनाज है । यह एक पोषण आहार है जिसे हमे अपने दैनिक भोजन में शामिल करना चाहिए। जिससे आज हम जो भोजन कर रहे हैं। उनसे जो पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे है कि पूर्ति मिलेट्स से संभव है। मिलेट्स अनाज के उत्पादन और आमदनी के फायदे से रूबरू कराते हुए, किसानो को जागरूक किये। व्याख्याता ममता साहू ने कहा कि हम लोग अक्सर गेंहू, चांवल, दाल जैसे कम पोषक तत्व वाले अनाज का सेवन करते हैं। मिलेट्स को अपने डाइट में शामिल करके बेहतरीन पोषण प्राप्त कर सकते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। पुराने समय के लोग इन्हीं सब चीजों को खाकर स्वस्थ्य और निरोगी रहते थे। कार्यक्रम का संचालन होमेंद्र कुमार साहू ने किया। व्याख्याता मनीष देव वर्मा द्वारा मनमोहक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता खिलेश्वरी बनपेला, ममता साहू, दिनेश कुमार साहू, ललिता उके, होमेंद्र कुमार साहू, मनीष देव वर्मा, प्रधान पाठक नारद राम साहू शिक्षक दशरथ लाल सोनवानी, कौशल्या निषाद, केशर निषाद रामेश्वरी साहू, शिक्षा सेवा प्रदाता देवचरण साहू, दीपक कुमार, दुर्गेश नंदिनी साहू उपस्थित थे।




