छत्तीसगढ़

टिंकू साहू मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित

धमतरी – शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हरदिया साहू भवन धमतरी में आयोजित किया गया। जिसमें मगरलोड विकासखंड से उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में टिंकू राम साहू को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि टिंकू साहू शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह बोडरा में प्रधान पाठक के पद में पदस्थ है उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं 1000 हजार रुपए से प्रदान किया गया। साहू जी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास में लगे रहते है विगत वर्ष टी एल एम मेला में भी जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सामुदायिक सहभागिता के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जन सहयोग लिया गया है और वर्तमान में स्मार्ट टीवी पंखा एवं कक्षा स्तर अनुसार प्रिंट रिच वातावरण निर्माण किया गया है। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके ध्रुव, विकासखंड स्त्रोत समन्वय डी के देवांगन, श्रीमती रूप केवल वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत बोडरा, कृपाराम साहू उप सरपंच, संकुल समन्वयक भारत कुमार सोनी, नेहरू साहू अध्यक्ष, जे आर साहू माध्यमिक प्रधान पाठक, खेमराज साहू, एस एल साहू, एच के बंसोर, के के साहू, टी के साहू के एल साहू ,डीके साहू, बेनु ध्रुव, डीहू राम, शैलेंद्र कुमार साहू,शायर जितेन्द्र सुकुमार साहिर, कामता राम साहू द्वारा उज्जवल बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button