छत्तीसगढ़

संबलपुर में द्वितीय सोपान शिविर जारी

धमतरी -शा उमा वि संबलपुर में दिनाँक 08 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित है। जिसमें तृतीय दिवस में जिला संघ धमतरी के अध्यक्ष विनोद पांडेय और विकासखंड स्थानीय संघ धमतरी के अध्यक्ष नेतूराम यादव अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान किए। शिविर संचालक नेमलाल गंगेले द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। शिविर संचालक ने बताया कि शिविर में 34गाईड ,17स्काऊट , सात संचालक मंडल सदस्य सहित58सदस्य और प्रभारी शिक्षक अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। शिविर में प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, प्रथम सोपान की गांठे, द्वितीय सोपान की गांठे, स्काऊट गाईड का गणवेश, राष्ट्र गान, प्राथमिक सहायता, साईन, सेल्यूट, कंपास के प्रयोग आदि स्काऊट गतिविधियों की जानकारी एवम् प्रयोग सिखाया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रिकालीन कार्यक्रम में अलग अलग टोलियो द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। प्रातःकालीन सत्र में बीपी सिक्स, सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम, ध्वज शिष्टाचार का अभ्यास करते हैं। चतुर्थ दिवस में छात्रों द्वारा हाईक मे खोज चिन्हों की मदद से आगे बढ़ते हुए निर्धारित स्थान में पहुँचे। कृषि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिको के द्वारा रोचक जानकारी कृषि के मित्र कीट और शत्रु कीट सहित आज हम किस तरह सब्जियों में बढ़ते कीटनाशक के प्रयोग से हम कैसे इससे बच सकते हैं। व्यावसायिक कृषि पर भी वैज्ञानिको ने चर्चा की। दोपहर सत्र मे शिविर ज्वाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि गाँव के राजेश चन्द्राकर और अध्यक्षता प्राचार्य संबलपुर उमावि शैलेन्द्र तरार थे। छात्रों के द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक विक्रम कुर्रे, सुश्री हीना भेंसले, हेमंत साहू, दुवेन्द्र मंडावी, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा रोवर हीरेन्द्र साहू, होमेश्वर साहू उपस्थित हुए। अंत में शिविर संचालक नेमलाल गंगेले ने आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button