
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को जशपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यहाँ उनकी आमसभा भी होगी। भाजपा प्रवक्ता और परिवर्तन यात्रा के मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने के अनुसार जेपी नड्डा रांची के बिरसा मुंडा विमानतल से रवाना होंगे और जशपुर के पुलिस मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वह दोपहर में जशपुर के बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा रंजीता स्टेडियम मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। ठोकने ने बताया कि नड्डा परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद रांची के लिए रवाना होंगे। भाजपा ने इस महीने की 12 तारीख को आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले से ‘परिवर्तन यात्रा’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।



