छत्तीसगढ़

चेकिंग में वाहन से 17 लाख रुपये बरामद, चालक से पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर/सरगुजा। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार से 17 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान अम्बिकापुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 12 बीके 6202 उदयपुर के सामने एनएच 130 मुख्य मार्ग पर वाहन को रोक कर चेक किया गया. वाहन में सवार युवक ने अपना नाम ओंकार सिंह राणा बताया. जो विकासनगर कुसमुण्डा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का रहने वाला है. जिसके वाहन की चेकिंग करने पर 17 लाख रुपये बरामद किया गया. पैसे कहां से आए इसकी जानकारी वह पुलिस को नहीं दे सका. जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button