छत्तीसगढ़

साइकिल से छत्तीसगढ़ में 5 लाख का गांजा लाते पकड़ाया तस्कर

गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने गांजा तस्करो को दबोचने का निर्देश जारी किया था। इसी कड़ी में गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से देवभोग थाना क्षेत्र में आने की सूचना मुखबीर से मिली थी। थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने अपने बल के साथ सीमावर्ती खुटगांव चेक पोस्ट के अलावा सीमा प्रवेश करने वाले अन्य रास्तों पर घेराबंदी कर रखा थी। सूचना के मुताबिक एक युवक साइकिल में सफेद बड़े बोरी में कुछ सामान रखकर छत्तीसगढ़ प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने शख्स को रोका और बोरी खोल कर देखा तो उसमें गांजा भरा मिला। मामले में पुलिस ने कालाहांडी जिले के खोखसरा थाना क्षेत्र के फलसापारा निवासी हरि मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि आरोपी के पास से 58 किलो गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत 5.80 लाख है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button