राष्ट्रीय

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी हुई, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

मुंबई। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को कल शाम हार्ट अटैक आया था। उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। डॉक्टर के अनुसार शाहनवाज हुसैन कल से बहुत बेहतर स्थिति में हैं। उन्हें ICU से सामान्य रूम में शिफ्ट किया गया है। वह अगले कुछ दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आने के बाद कल शाम साढ़े 4 बजे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और वह ICU में थे। इससे पहले पिछले महीने भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, तब उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि एम्स के डॉक्टरों ने तब उन्हें बताया था कि वह वायरल और निमोनिया से पीड़ित हैं। जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button