छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे सीबीआई के डायरेक्टर, भ्रष्टाचार के लंबित मामलों की करेंगे समीक्षा

रायपुर। भ्रष्टाचार निधोरक विंग के दफ्तर में लंबित मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद रायपुर पहुंचे हैं। हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में की गई सीबीआई जांच की माँग के संबंध में भी एजेंसी की ओर से रिप्लाई पर चर्चा कर सकते हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर आईजी रतन लाल डांगी ने प्रवीण सूद की अगुवानी की। बताया जा रहा कि सीबीआई डायरेक्टर सूद भ्रष्टाचार निधोरक विंग के दफ़्तर में लंबित मामलो की समीक्षा करेंगे।

कर्नाटक के डीजीपी रह चुके प्रवीण सूद को इस साल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सूद 2 साल तक इस पद पर रहेंगे। सूद कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी हैं। वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

बताया जा रहा है कि सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद इस साल नियुक्ति के बाद से अलग-अलग राज्यों के दौरे में है। इसके पहले उन्होंने लखनऊ का दौरा किया था और फिर रांची का भी दौरा भी किया। अब वे रायपुर पहुंचे है। वे इन राज्यों का दौरा कर वहां के कामकाज का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि उसके अनुसार कोई ठोस नीति और कामकाज के तरीकों में बदलाव किया जा सके।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button