छत्तीसगढ़
जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबी महिला, सुरक्षित बाहर निकाला गया

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर गांव में जर्जर मकान के गिरने से मलबे में बुजुर्ग महिला दब गई थी, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर चिल्फी और डिंडौरी पुलिस पहुंची। साथ ही लोरमी तहसीलदार भी मौके पर पहुंची।ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।



