छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : छत्तीसगढ़ में भी सांसदों को चुनाव में उतार सकती है पार्टी

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली में हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समिति के अन्य सभी सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में राजस्थान-छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बैठक में शामिल हुए।

ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अब छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि अभी तक इन दोनों राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि सूची पर मोहर लग चुकी है और जल्द ही ऐलान भी हो जाएगा। चुनाव समिति की इस बैठक में सीपी जोशी, विजया राहटकर, अरुण सिंह, सतीश पुनिया, बीएस येदुरप्पा,के लक्षमण, मनसुख मंडाविया, इकबाल सिंह लालपुरा,सुधा यादव, भूपेन्द्र यादव और देवेन्द्र फडणवीस ने भी हिस्सा लिया था। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत साथ सांसदों को टिकट दिया गया था। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी इन दोनों राज्यों में भी सांसदों को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button