छत्तीसगढ़

दो पक्षों में विवाद के बाद ग्रामीणों ने दुकान में लगाई आग, पुलिस मौके पर

पिथौरा। दो पक्षों में विवाद के बाद एक युवक की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। झांकी विसर्जन के दौरान धक्का मुक्की से विवाद शुरू हुआ और बाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बलौदा थाना पुलिस मामले में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बलौदा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने मीडिया को बताया कि घटना रविवार की है जिसमें प्रार्थिया के द्वारा शिकायत की गई है। वहीं दूसरी और ग्रामीणों द्वारा भी करण के खिलाफ शिकायत की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बलौदा थाना क्षेत्र के कसडोल गांव में दो पक्ष में विवाद हो गया। इसमें ग्रामीणों ने एक युवक की दुकान में आग लगा दी। इसके अलावा घर में तोड़फोड़ भी की गई। ग्राम वासियों का आरोप है कि युवक करण मेहेर आए दिन ग्राम वासियों को डराता धमकता था। गणेश विसर्जन के दौरान करण भी उसमें गया हुआ था, तभी दो पक्षों में धक्का मुक्का होने के बाद इसी आक्रोश में ग्राम वासियों ने करण मेहेर की दुकान में आगजनी की और घर में लोहे की राड, डंडे और पत्थर से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस पर पुलिस ने प्रार्थिया (करण की मां) की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 423, 436, 452, 506, के तहत अपराध कर जांच में लिया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button