छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने बदमाशों पर कसा शिकंजा, विशेष अभियान में 193 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद रायपुर पुलिस ने बदमाशों पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ की गई। इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों से 193 बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा गया। अलग-अलग थानों के चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 106 स्थायी वारंट एवं 87 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।

10 अक्टूबर को सभी नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों ने अपने थानों के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी, अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग थानों के मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजों, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 106 स्थायी वारंट और 87 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 193 स्थायी-अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 193 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में 07 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग – अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 15 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट एवं 05 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग-अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 37 के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किये गये है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button