छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस कैंडी क्रश खेलने के लिए ही घर में बैठने वाली है : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैंडी क्रश खेलने वाली तस्वीर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कैंडी क्रश खेलने के लिए ही घर में बैठने वाली है। क्योंकि जनता ने समझ लिया है वह केवल भौंरा, पिट्ठुल और कैंडी क्रश खेल कर जनता का शोषण कर रहे हैं। अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं, वहीं कहते हैं कि रोम में आग लग रही थी और नीरो बंसी बजा रहा था। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नक्सल गतिविधियां बढ़ गई हैं, इसलिए चुनाव आयोग ने भी एक्स्ट्रा फोर्स मांगी है। चाहे किसी भी दल के हो, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए, इस सरकार के राज्य में हर कोई भयभीत है, कोई सुरक्षित नहीं है इसलिए और भी लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवानी पड़ेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button