राष्ट्रीय

बिहार रेल हादसा अपडेट : नॉर्थ-ईस्ट ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा यात्री घायल, यात्रियों को लेके रवाना हुई ट्रेन

बक्सर। बिहार रेल हादसे को लेकर अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एसी थ्री टियर के कम से कम दो डिब्बे पलट गए, जबकि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुआ। 23 कोच वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी और इसे करीब 33 घंटे की यात्रा के बाद कामाख्या पहुंचना था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बिहार में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। वहीं, हादसे के एक दिन बाद एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button