पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, बीएसएफ ने सीमा पर ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर। राजस्थान में बीएसएफ के जवानों ने 12-13 अक्टूबर की रात को श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सजग एवं सतर्क जवानों पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। इलाके की सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को इलाके की सर्च के दौरान संदिग्ध हेरोइन के पैकेट और पाकिस्तानी ड्रोन मिला।
जानकारी के मुताबिक रात में जवानों को अचानक पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी जिसके बाद जवान तत्काल हरकत में आ गए। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान इलाके से 1 पैकेट संदिग्ध हेरोइन एवं एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।
सुरक्षा बलों ने 1पैकेट संदिग्ध हेरोइन (जिसका वजन लगभग 2.2 किलोग्राम के लगभग) बरामद किया जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये के लगभग आंकी गयी है। बरामद पाकिस्तानी ड्रोन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन तथा ड्रोन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा।



