छत्तीसगढ़

101 किलो गांजा की बड़ी खेप परिवहन करते तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने 91 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग – अलग पैकेटों में रखें गांजा को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत एन एच – 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 240 ग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक जी जे/21/ए ए/6123 तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 14,00,000/- रूपये जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सत्यप्रिया मांझी पिता सुदर्शन मांझी उम्र 30 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।
प्रदोश मुण्डा पिता विनोद मुण्डा उम्र 30 साल निवासी खोदर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।
हितेश प्रधान पिता दुखी श्याम प्रधान उम्र 19 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।

वहीँ एक अन्य मामले में अभनपुर थाना पुलिस ने 10 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर पुलिस ने आरोपी कुंदन कुलदीप निवासी महासमुंद को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत एक लाख पांच हजार रुपए बताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button