छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में क्या होगा कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं का, टिकट कटने की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ को टिकट कटने की आशंका है। कांग्रेस के 15 और विधायकों की टिकट संकट में है। पहली लिस्ट में 8 विधायकों की टिकट काटी गई थी। इस बार भी कांग्रेस कई विधायकों को बदल सकती है।

कांग्रेस की पहली सूची में नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह के बदले मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से ममता चंद्राकर के बदले निलकंठ चंद्रवंशी को मौका मिला है। कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर रिपीट किए गए हैं। साथ ही खैरागढ़ यशोदा वर्मा, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, मोहला-मानपुर से इंद्र शाह मांडवी, भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, केशकाल से संत राम नेताम, कोंडागांव से मोहन मरकाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, बीजापुर से विक्रम मांडवी और कोंटा से कवासी लखमा को रिपीट किया गया है।

इन विधायकों की कट सकती है टिकट

बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय, कसडोल विधायक शंकुतला साहू, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल, जशपुर विधायक विनय भगत, प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह, प्रतापपुर विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव का नाम निकलकर सामने आया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button