छत्तीसगढ़राजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा आज छत्तीसगढ़ में

रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा आज 18 अक्टूबर बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और कबीरधाम एवम लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आमसभा लेंगे । मिली जानकारी के अनुसार हिमंता बिस्वा शर्मा 18 अक्टूबर बुधवार को रायपुर पहुँचकर हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम के हेलीपैड पहुंचेंगे। तथा दोपहर में भाजपा प्रत्याशी व महामंत्री विजय शर्मा के साथ आयोजित रोड शो में हिस्सा लेकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोरमी पहुंचेंगे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधानसभा प्रत्याशी अरुण साव के साथ विजय विश्वास सम्मेलन में शामिल होकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही शाम को लोरमी से रायपुर आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button