तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, युवती घायल

सरगुजा। अंबिकापुर शहर के बंगाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती घायल है। वहीं घटनास्थल से बाइक सवार घायल युवती कहीं गायब हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, कोतवाली थाना इलाके के बंगाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक-युवती को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठी युवती बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि उसके भी थोड़े बहुत चोट लगे थे लेकिन मौके से युवती कहीं भाग गई है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



