छत्तीसगढ़
रायपुर में 7 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा इलाके के शीतला तालाब में 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लंच ब्रेक के दौरान स्कूल से निकल कर तालाब के पास बच्चे खेलने गए थे। इस दौरान तालाब में एक बच्चा डूब गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



