छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर आरोप, पुलिस जाँच में जुटी

कवर्धा। 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया था, जिससे मासूम की तबियत बिगड़ गई। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम देखने 3 वर्षीय मासूम बच्ची गई थी। अचानक बच्ची को पानी प्यास लगी, जहां आरोपी दुर्गेश ने बच्ची को बहला फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया। बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।



