लगभग एक करोड़ 29 लाख से निर्मित मंडी रोड के नये व्यवसायिक काम्प्लेक्स की दीवार गिरी

दुकाने खुलने से पहले दीवाल ढही, ठेकेदार का संपूर्ण भुगतान हो चुका
बलौदाबाजार ( प्रखर ) l जिला मुख्यालय के नगरपालिका परिषद द्वारा व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य को ठेके पर देकर निर्मित कराया गया था l हाल ही में उक्त काम्प्लेक्स का आबंटन हुआ था l दुकान क्रयकर्ता अब तक दुकान भी नहीं खोल पाये थे कि शुक्रवार को काम्प्लेक्स के छज्जे की दीवार गिर गई l
बाजार बंद होने की वजह से बड़ी घटना टल गई l वहीँ आमजनों में ठेकेदार द्वारा किये गये कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने की चर्चा होने लगी है साथ ही कार्य की समीक्षा व एमबी रिकॉर्ड दर्ज कर बिल बनाने वाले इंजीनियर, अधिकारियों पर सवाल उठ रहे कि बिना कार्य की जॉच परीक्षण का उचित मापदंड के ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया l शुरुवाती दौर पर जिस प्रकार काम्प्लेक्स के क्षतिग्रस्त होने के रुझान आ रहे कही भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका होने लगी है l लगभग एक करोड़ 29 लाख की लागत से निर्मित व्यावसायिक परिसर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता दिखाई पड़ रहा l उक्त संबंध में वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर का कहना है कि नगरपालिका द्वारा संबंथित ठेकेदार को सम्पूर्ण भुगतान किया जा चुका है, फिर भी ठेकेदार के विरुध्द कार्यवाही किये जाने की बात कही गई है ।



