बाजार में बढ़ने लगी है रौनकता, कल धनतेरस
धमतरी। दीपावली का त्योहार धनतेरस पर्व से शुरू होता है और भाई दूज में खत्म होता है। त्योहार को देखते हुए अब शहर में रौनकता धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हालांकि व्यापारी अभी भी ग्राहकों की भीड़ से संतुष्ट नहीं है। शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से खरीदारी और भी बढ़ाने की उम्मीद है।
5 दिनों की दिवाली का त्योहार धनतेरस से प्रारंभ होता है। शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ज्वेलरी दुकानों में अच्छी भीड़ रहती है। लोग शगुन के तौर पर कुछ न कुछ खरीदते हैं। सराफा एसोसिएशन को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। बाजार में जो रौनकता है उसे व्यापारी संतुष्ट नहीं है। छत्तीसगढ़ वस्त्रालय के संचालक नरेंद्र साहू ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में व्यापार बहुत कम है। चुनाव के साथ-साथ फसल कटाई का असर व्यापार पर पड़ा है। इसके अलावा स्कूलों में अब तक छुट्टी नहीं लगी है। कर्मचारी चुनाव ड्यूटी और ट्रेनिंग पर हैं, इसकी वजह से भी लोग दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।आगे दो-तीन दिनों में ज्यादा व्यापार कहां होगा।




