भूपेश बघेल अपने सलाहकार के जरिये भाजपा को नोटिस भेज रहे है तो उसका माकूल जवाब देने भाजपा सक्षम है : रविशंकर प्रसाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ का माहौल यह स्पष्ट बता रहा है कि भूपेश बघेल की सरकार जा रही है और भाजपा की सरकार आ रही है। यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि दूसरे चरण के मतदान में भी भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठ चुका है। छत्तीसगढ़ की जनता का भूपेश बघेल से भरोसा उठ चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत ही सरल सहज स्वभाव की है और इस तरह का भ्रष्टाचार और इस तरह की नेतागिरी और इस तरह के शासन की छवि उन्हें पसंद नहीं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की मजबूती के लिए मोदी की गारंटी है कि यहां की वैवाहित महिलाओं को, बेटियों को, बहनों को, बहुओं को 1000 रुपए महीना मिलेगा तो मिलेगा।और जिनके घरों में 2 है उन्हें 2000 रु प्रतिमाह और 3 होने पर 3000 रु प्रतिमाह मिलेगा। हमने मध्यप्रदेश में यह करके दिखा दिया है। यहां भी देंगे और 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी देंगे।
उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि भूपेश बाबू ऐप से बहुत प्रेम करते हैं। मुझे यह नहीं मालूम था कि जब मैं आपसे दूसरी बार मिलूंगा तो महादेव एप की कहानी इतनी बड़ी हो जाएगी। महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। भूपेश बघेल झूठ क्यों बोल रहे हैं कार्रवाई करना और कार्रवाई करने का दिखावा दिखाना, यह दोनों अलग-अलग बात है। भूपेश बघेल कहते है कि महादेव एप बंद करने चिट्ठी लिखी थी वे बताएं कि कब कौन सी चिट्ठी लिखी। भूपेश बघेल ने कोई चिट्ठी नही लिखी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट लिखा है कि भूपेश बघेल ने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं भेजी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इस मामले में पूरी ईमानदारी के साथ क्या काम किया यह बताया जाए। मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में पुलिस की मिलीभगत सामने आयी है और इनके चेहरे भी बेनकाब हुए है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत नौजवानों के लिए नया रायपुर को केंद्रीय भारत का इनोवेशन हब बनाकर राज्य में 6 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी जी की नीतियों के कारण देश में एक लाख स्टार्टअप में लगभग 50 यूनिकॉर्न है 100 यूनिकॉर्न का मतलब एक का रेवेन्यू 1 बिलीयन डॉलर होता है। छत्तीसगढ़ के नौजवानों के हाथ में जो हौसला है जो हुनर है इस इनोवेशन हब से वह दुनिया की बड़ी ऊंचाई डिजिटल क्षेत्र में इनोवेशन के क्षेत्र में प्राप्त करेंगे।



