छत्तीसगढ़राजनीति

जब सरकार में थे तो वसूली और भ्रष्टाचार, अब फिर नयी स्कीम के साथ छलने की तैयारी : विकास उपाध्याय

रायपुर। जनवंदन यात्रा में विकास उपाध्याय सरदार वल्लभ भाई पटेल पहुँचे, जहाँ माताओं और बहनों ने आरती उतारकर उन्हें शगुन भेंट किया। आगे बढ़ते ही एक परिवार ने उन्हें रोका और छोटी बच्ची के हाथ से शगुन का पैसा दिलवाया। विकास उपाध्याय ने वहाँ जैतखंभ में पूजा-अर्चना भी की। वे टाटीबंध में व्यापारियों से मिलने पहुँचे और उनसे विस्तृत चर्चा की। करके सहयोग मांगा।

विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में पन्द्रह साल तक तिमाही रोड टैक्स में कई बार 10 फिसदी की बढ़ोतरी की गई, साथ ही जब एक निजी न्यूज़ चैनल ने बैरियर में अवैध वसूली का मामला उठाया तो मंत्री जी ने वसूली बंद न करके बैरियर पर ही ताला लगवा दिया, लेकिन उगाही जारी रही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक ट्रक को एन्ट्री करने से निकलने तक आरटीओ के अलग-अलग पॉईंट में करीब 10 हजार रूपये खर्च करने पड़ते थे, जब शासन में थे भ्रष्टाचार और वसूली करने वाले अब नयी-नयी स्कीम बताकर फिर छलने का प्रयास कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button