मोहदी के सात गाइड राज्यपाल पुरूस्कार के लिए चयनित
धमतरी — भारत स्काउट्स एवं गाइडस रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य पुरूस्कार जाँच परीक्षा शिविर 15 से 19 सितम्बर 2023 तक राज्य प्रशिक्षण शिविर झांकी अभनपुर में आयोजित हुआ था. उक्त शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदी के गाइड प्रिया जैन, किरण साहू, डिगेश्वरी यादव, टेमेश्वरी साहू, हेमपुष्पा निषाद, इन्द्राणी राजपूत, एवं किरण सिन्हा सभी ने जाँच परीक्षा में सफलता प्राप्त की. ये सभी गाइड कक्षा 12 के विद्यार्थी है इनको 12 की बोर्ड परीक्षा में 10 नंबर का बोनस मिलेगा. इस शिविर में प्रभारी के रूप में गाइडर उर्मिला ध्रुव भी बच्चों के साथ 5 दिवस तक झांकी अभनपुर में उपस्थित थी. शाला के स्काउटर दौलत कुमार देवांगन ने बताया की मोहदी स्कूल में 2012 से 2023 तक
कुल 96 बच्चों ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुई है और राष्ट्रपति पुरुस्कार में 2 बच्चें सफलता प्राप्त की है।
इस सफलता के लिए शाला के प्राचार्य के साहू, उर्मिला ध्रुव गाइड कैप्टन श्री डोमन दास नवरंगे, भुवन लाल साहू, नरेंद्र कुमार घरडे, रामकिशुन नेताम, कीर्ति सेन, सुमन महोबिया, पीउषा देशमुख लक्षमीनाथ साहू, एवं स्काउट मास्टर दौलत कुमार देवांगन स्काउट मास्टर ने बधाई व शुभकामनाये दी है।




