राजनीतिराष्ट्रीय

ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार के नाम का रखा प्रस्ताव

पटना। दिल्ली में आज शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक समाप्त हो गई है। इस अहम बैठक में आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मीटिंग में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है । नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान ले सकते हैं। वहीं ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की सक्रियता को लेकर मैंने यह फैसला लिया है। मुझे चुनाव की तैयारी करनी है।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और वित्तीय माहौल पर चर्चा होगी और अन्य राज्यों के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंदर के दृश्य सामने आए हैं। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button