राष्ट्रीय
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकवादी घोषित, गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। गोल्डी बराड़ फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। इस साल जुलाई में इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला बराड़ 2017 में कनाडा चला गया था। इससे पहले जून में गायक और रैपर हनी सिंह ने बराड़ पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।



