राम लला प्राण प्रतिष्ठा हेतु सामाजिक भागीदारी के लिए मिले साहू एवं गुजराती समाज प्रदेश अध्यक्ष
सर्व समाज से एकता के सूत्र में बाँधने की आध्यात्मिक तिथि होगी 22 जनवरी :- टहेल साहू
हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है जिसे सूचिता पूर्ण एवं सार्थक दिशा प्रदान करती है प्रभु राम का जीवन :- प्रीतेश गांधी
धमतरी — मर्यादा पुरशोत्तम प्रभु श्री राम के अपने जन्म स्थली अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा हेतु सर्व समाज की भागीदारी सुनिचित करने के लिए साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष आपस में चिन्तन करते हुए , सभी से आह्वान किए है कि प्रभु श्री राम कण कण में व्याप्त है इनकी आस्था श्रद्धा को अपने में समाहित करते हुए 22 जनवरी 2024 महा पर्व का उत्सव दीपावली तरह मनाए । टहेल साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज छत्तीसगढ़ ने कहा है कि सभी सभ्यताओ की जननी है सनातन । इस पर गर्व करते हुए सर्व समाज आगे आकर आपसी प्रेम भाई चारा का उदाहरण प्रस्तुत करे । वही दूसरी ओर सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने कहा है कि हिंदुत्व को किसी परिधि में नहीं बांधा जा सख्ता क्योंकि यह सम्पूर्ण समग्रह एवं शाश्वत जीवन सहली है जो प्रभु श्री राम के जीवन दर्शन में समाया है इस लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश का प्रत्येक वर्ग भारत को विश्व का गुरु बनाने हेतु राम राज्य की स्थापना के लिए खड़ा है दोनो समाज के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे विचार मंथन के साथ साहू समाज के प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू एवं राजेन्द्र शर्मा पूर्व सभापति पार्षद उपस्थित थे ।




