छत्तीसगढ़

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर किया गया अछोटा पुल मरम्मत कार्य पूरा,राहगीरों को मिली राहत

धमतरी – कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले के राज्य मार्ग क्रमांक 23 राजनांदगांव, गुण्डरदेही, धमतरी, नगरी, बोराई मार्ग में कोलियारी एवं अछोटा के बीच स्थित महानदी पुल में लोक निर्माण विभाग धमतरी और सेतु निर्माण संभाग रायपुर द्वारा पेंच कार्य पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर सुश्री गांधी द्वारा राहगीरों की परेशानियों को देखते हुये तत्काल मार्ग मरम्मत के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में संबंधित विभागों द्वारा अछोटा पुल मरम्मत कार्य किया गया। सड़क के मरम्मत हो जाने से राहगीरों की परेशानियां दूर होकर उन्हें राहत मिली। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भा./स.) ने बताया कि कि महानदी सेतु में भारी वाहनों के दबाव से पॉट होल्स निर्मित हो गये थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। वर्तमान में यह पुल लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायपुर के अंतर्गत है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button