छत्तीसगढ़

‘मोदी की गारंटी’ ने धानवान किसान को बनाया धनवान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के बाद अब तक 133.88 लाख टन धान खरीदी के साथ कीर्तिमान बन चुका है. धान खरीदी के साथ किसानों को हो रहे भुगतान में भी नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है. इस उपलब्धि पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी ने धानवान किसानों को धनवान बनाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर कहा कि मोदी की गारंटी के परिपालन में सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है. राज्य में अब तक बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है. और 140 लाख मीट्रिक टन के पार खरीदी होने की उम्मीद है।

बता दें कि बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है. प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है. धान खरीदी के साथ किसानों को राशि का भुगतान भी किया जा रहा है. चालू विपणन वर्ष में किसानों को धान खरीदी के एवज में 28 हजार 104 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

मार्कफेड महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं. वहीं समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है. मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है. अब तक 101 लाख 85 हजार 181 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button