छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस से प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द, आलाकमान को भेजी लिस्ट

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस से प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द, आलाकमान को भेजी लिस्ट

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने काफी विचार विमर्श के बाद आलाकमान को लिस्ट भेज दी है। जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी। बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में हुई जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चुनावी प्रत्याशी चयन पर विचार किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री गुरु रूद्रकुमार, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, और अन्य शामिल थे।

बताया जा रहा है कि चुनाव समिति ने सर्वसहमति से दो नामों का पैनल दिल्ली भेजा है। आलाकमान प्रदेश चुनाव समिति के नामों पर मुहर लगाता है या फिर अपनी तरफ से किसी नाम की घोषणा करता है यह नाम की घोषणा होने पर सामने आएगा। इससे पहले दक्षिण विधानसभा सीट में राहुल गांधी की टीम ने कुछ दिनों पूर्व आकर सर्वे किया था। टीम उस सर्वे के आधार पर अपना एक पैनल तैयार कर राहुल गांधी को रिपोर्ट सौंप चुकी है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button