छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के बीच आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर गिरफ्तार

नगरीय निकाय चुनाव के बीच आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। आबकारी विभाग को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। 20 लाख रुपए से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब ट्रक में भरकर आ रही थी। जिसे नगरीय निकाय चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है। आबकारी विभाग की टीम ने नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश जमरे और इंदौर का रहने वाला बताया। पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button