छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आचार्य विद्यासागर के निर्माणाधीन समाधि स्मारक का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आचार्य विद्यासागर के निर्माणाधीन समाधि स्मारक का किया भूमिपूजन

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने उनका स्वागत किया। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचे। शाह यहां आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल हुए। चंद्रगिरी में आज आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। स्मृति दिवस महोत्सव में देशभर के जैन संत शामिल होने यहां पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रथम समाधि स्मृति दिवस महोत्सव में शामिल हुए। अमित शाह ने समाधि स्थल को नमन करने के बाद आचार्य विद्यासागर महाराज के बनने वाले समाधि स्मारक का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वे आचार्यश्री के चांदी का फोटो व अष्टधातु से बने चरण का अनावरण किये। राजकट्टा में चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े चार एकड़ जमीन पर 54 फीट ऊंचा विद्यासागर का स्मारक बनाएगा जाएगा।

अमित शाह के दौरे के पहले चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button