अंतर्राष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पट्टा, पीएम आवास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

बारिश के बीच निकली रैली, बैरिकेडिंग लांघकर निगम गेट तक पहुंचे कार्यकर्ता, घंटों चला प्रदर्शन

Oplus_16908288

पट्टा, पीएम आवास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव

बारिश के बीच निकली रैली, बैरिकेडिंग लांघकर निगम गेट तक पहुंचे कार्यकर्ता, घंटों चला प्रदर्शन

धमतरी। शहर की जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्षद दल एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में नगर पालिक निगम कार्यालय का जोरदार घेराव किया गया। पट्टा विहीन परिवारों को पट्टा वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तों का भुगतान, जर्जर अटल आवासों का जीर्णोद्धार, पेयजल संकट, खराब सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नालियों की सफाई, नियमित कचरा उठाव तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मकई चौक से विशाल रैली निकालते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

सुबह से हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, महिला कार्यकर्ता और शहरवासी आंदोलन में शामिल हुए। मकई चौक से निकली रैली सदर बाजार होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगम कार्यालय के सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया था। इसके बावजूद उत्साहित कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर निगम के मुख्य द्वार तक पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठकर नगर निगम प्रशासन एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार वर्मा बाहर आए और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर ज्ञापन प्राप्त किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अव्यवस्थाएं बढ़ी हैं। उन्होंने रिक्शा खरीदी, बेलिंग मशीन, टिप्पर, ड्रेनेज एवं डीजल खरीदी सहित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पट्टा विहीन परिवारों को पट्टा नहीं मिला और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की किश्तें लंबित हैं। शहर में पेयजल संकट, खराब सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट, नालियों की सफाई और जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिक परेशान हैं, लेकिन निगम प्रशासन समाधान करने में विफल रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले कई दिनों तक शहर के सभी 40 वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा था। यह आंदोलन जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई है। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

पट्टा विहीन परिवारों को शीघ्र पट्टा प्रदान किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी हुई किश्त तत्काल जारी की जाए।

जर्जर अटल आवासों का जीर्णोद्धार कराया जाए।

शहर में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

खराब एवं जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए।

नालियों की नियमित सफाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

नियमित सफाई एवं कचरा उठाव व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

बनवारी टैक्स की वसूली बंद कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।

पार्कों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर निगम कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही।

घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, आनंद पवार, कविता योगेश बाबर, आकाश गोलछा, गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विशु) देवांगन, योगेश लाल, पूर्णिमा गजानंद रजक, राजा देवांगन, सलीम रोकड़िया, यश राजपूत, ,चंदन रजक, गीतराम सिन्हा, राकेश मोर्थ, अजय वर्मा, आशुतोष खरे सहित कांग्रेस के पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने अंत में चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button