छत्तीसगढ़

अखिलेश सोनकर ने हितग्राही को सौंपा प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा पत्र

विंध्यवासिनी वार्ड में गरीब परिवार के अपने घर के सपने को मिला नया आधार

अखिलेश सोनकर ने हितग्राही को सौंपा प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा पत्र

विंध्यवासिनी वार्ड में गरीब परिवार के अपने घर के सपने को मिला नया आधार

धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड की हितग्राही कांति बंजारे के घर पहुंचकर आवास निर्माण के लिए अनुज्ञा पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राही को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

अखिलेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना ने हजारों परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया है। नगर निगम भी इस योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राही कांति बंजारे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनका अपना पक्का घर होगा। सरकार की इस योजना से उनके परिवार को नई उम्मीद और सुरक्षा मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने गरीब परिवारों की चिंता करते हुए उनके जीवन में खुशियों का नया अध्याय जोड़ दिया है।

इस अवसर पर अखिलेश सोनकर ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राही परिवार ने अखिलेश सोनकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उन्हें समय पर योजना का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे अब अपने पक्के घर के निर्माण का सपना जल्द ही साकार होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button