छत्तीसगढ़

धमतरी में आराध्य गरबा रचेगा नया कीर्तिमान, मां अम्बे की आराधना के लिए उमड़ेगा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

पंडित राजेश शर्मा ने गरबा ग्राउंड का किया निरीक्षण, बॉलीवुड अभिनेत्री भी धमतरी में गरबा उत्सव में होंगी शामिल

धमतरी में आराध्य गरबा रचेगा नया कीर्तिमान, मां अम्बे की आराधना के लिए उमड़ेगा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

प्रशिक्षण के अंतिम दिन हरदीहा साहू समाज भवन में उमड़ी हजारों गरबा प्रेमियों की भीड़, पूरी तरह पैक रहा गरबा ग्राउंड; 11 से 19 अक्टूबर तक सजेगा भक्ति और संस्कृति का महोत्सव

पंडित राजेश शर्मा ने गरबा ग्राउंड का किया निरीक्षण, बॉलीवुड अभिनेत्री भी धमतरी में गरबा उत्सव में होंगी शामिल

धमतरी (प्रखर)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी धमतरी में मां आदिशक्ति जगदम्बा की आराधना को लेकर भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बनने जा रहा है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और मां अम्बे की भक्ति को समर्पित ‘आराध्य गरबा 2026’ इस वर्ष नया कीर्तिमान रचने की तैयारी में है। 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन हरदीहा साहू समाज भवन में हजारों की संख्या में गरबा प्रेमी जुटे। उत्साह ऐसा रहा कि गरबा ग्राउंड पूरी तरह पैक नजर आया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने संगीत की मधुर धुनों पर घंटों गरबा नृत्य का अभ्यास किया।

गरबा प्रशिक्षण के अंतिम दिन पूरा परिसर मां अम्बे की भक्ति, जयघोष और लय-ताल की गूंज से भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक गरबा के रंग में रंगे प्रतिभागियों ने नृत्य की बारीकियां सीखीं और नवरात्रि के दौरान होने वाले आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रशिक्षण स्थल पर उमड़ी भीड़ ने आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह और सहभागिता को प्रदर्शित किया।

भक्ति के साथ दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

आराध्य गरबा की विशेषता केवल नृत्य और संगीत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मूल्यों का भी सुंदर संगम देखने को मिलेगा। गरबा की थीम में मां जगदम्बा की आराधना के साथ भगवान महादेव, प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का रस भी देखने को मिलेगा। आयोजन के माध्यम से सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संगीत की मधुर धुनों पर एक साथ थिरकते कदम, पारंपरिक परिधान और मां अम्बे के जयकारों से सजा वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। आयोजन में शामिल होने वाले गरबा प्रेमियों को भक्ति, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का अनूठा अनुभव मिलेगा।

अपनेपन और आत्मीयता के वातावरण में होगी मां अम्बे की आराधना : पंडित राजेश शर्मा

आराध्य गरबा के आयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि धमतरी में आराध्य गरबा के माध्यम से एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने आयोजन के प्रति लोगों की आस्था, उत्साह और सहभागिता को दर्शाया है।

पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि गरबा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि मां आदिशक्ति के प्रति श्रद्धा, समर्पण और भक्ति की अभिव्यक्ति है। जब हजारों लोग एक साथ लय और ताल के साथ कदम मिलाकर मां की आराधना करते हैं, तो वह दृश्य अपने आप में अद्भुत होता है। आराध्य गरबा का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां हर व्यक्ति अपनेपन और आत्मीयता का अनुभव करे तथा बिना किसी भेदभाव के मां अम्बे की भक्ति में सहभागी बने।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“adjust”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
उन्होंने कहा कि आयोजन में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आराध्य गरबा को लेकर शहरवासियों में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे नवरात्रि के दौरान धमतरी में भव्य सांस्कृतिक माहौल बनने की उम्मीद है।

गरबा ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पंडित राजेश शर्मा ने गरबा ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नवरात्रि के दौरान गरबा प्रेमियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले आराध्य गरबा 2026 में मां अम्बे की आराधना, पारंपरिक नृत्य, संगीत और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री की सहभागिता भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। गरबा प्रेमियों के उत्साह के बीच धमतरी अब नवरात्रि के रंग में रंगने के लिए तैयार है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button