छत्तीसगढ़

जुम्बा में बच्चे,बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए

धमतरी – जननी सेवा संस्थान द्वारा संचालित योग सेवा केंद्र मकई गार्डन में जुम्बा क्लास शुरू किया गया है।योग केंद्र में योग के अलावा महिलाओं बच्चों बुजुर्गों के स्वास्थ्य को दृष्टि में रखकर मनोरंजन करते हुए स्वस्थ जीवन का लाभ उठाने की दृष्टि से प्रत्येक रविवार सुबह 6 से 8 बजे तक जुंबा क्लासेस लगेगी प्रशिक्षक कमल वर्ल्यानी कोरियोग्राफर ने सुबह योग केंद्र के सभी सदस्यों, बच्चे, महिला,बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों को जुंबा डांस करवाया। योग जीवन की आंतरिक संवेदना को जाग्रत करती है ठीक वैसे ही जुंबा मानसिक बाह्य आवरण को सुंदर बनाता है। वेट लॉस फीट इंडिया हिट इंडिया के‌ तर्ज पर क्लास रखा जाता है।
इस अवसर पर चक्रधर यादव , योग प्रशिक्षक उत्तर सिंह गौतम ,उमा पटेल प्रशिक्षक जुंबा कमल वर्ल्यानी, नेहा ठाकुर ओपी शर्मा, शोभा दुबे, रमेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, हरमिंदर सिंह छाबड़ा, ममता अग्रवाल,विमल अग्रवाल, दानवीर गजेंद्र, संयोजक शेषनारायण गजेंद्र थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button